February 15, 2026

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में एस डी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

अनिता हमीरपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेडी हमीरपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में एस डी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग में 3 गोल्ड मेडेल, सिल्वर मे 1 और ब्रॉन्ज मे 2 मेडल हासिल किये।
इसके अलावा कब्बडी मे टीम रनर अप रही और रेसलिंग में 1 ब्रॉन्ज मेडेल हासिल किया।
एस डी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विनोद ठाकुर ने बताया कि उनके स्कूल के 5 छात्रों का स्टेट लेवल पर और एक का नाम नेशनल लेवल की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया है।
विनोद ठाकुर ने बताया की छात्रों के लिए खेलों का भी उतना ही महत्वपूर्ण स्थान है जितना पड़ाई का। खेलों मे हिस्सा लेकर छात्र नशे और अन्य व्यसनों से दूर रहते हैं और आगे चलकर समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपनी पहचान बनाकर समाज के लिए एक मिसाल बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *