February 11, 2026

योगराज शर्मा बने बंगाणा उपमंडल के प्रधान

अजय कुमार, बंगाणा, पटवार एवं कानूनगो महासंघ उपमण्डल बंगाणा की नई कार्यकारिणी का चुनाव कार्यकारी प्रधान महेन्द्र सिंह व पर्यवेक्षक कानूनगो जोगिन्दर सिंह , नीरज कु‌मार शर्मा व ओम राज की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। जिसमें योग राज कानूनगो उपमण्डल बंगाणा को प्रधान, महेन्द्र सिंह पटवारी थानाकलां को वरिष्ठ उपप्रधान व कुलवंत सिंह पटवारी बंगाणा को सचिव व शिव कुमार पटवारी लठियानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर क़ानूनगो नीरज, अनिल कुमार, नरेश कुमार, जोगिन्दर सिंह, ओम राज, पटवारी सुनील कुमार, सहपाल, विवेक, भावना शर्मा , कुसम लता, उषा देवी, बंगाणा के समस्त पटवारी, उपमण्डल कानूनगो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *