February 23, 2026

अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय में पीटीए का गठन

अजय कुमार, बंगाणा, आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन सत्र 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी सदस्यों का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा के अध्यक्षता में किया गया। नई कार्यकारिणी गठन में सर्वसम्मति से सुरम सिंह को प्रधान, राकेश कुमार को उपप्रधान, तिलक राज को सहसचिव , जोगिंदर देव आर्य को मुख्य सलाहकार, राजेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और प्रोफेसर अरविंद रतन को सचिव बनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा ने इस कार्यकारिणी गठन में आने वाले सभी अभिभावकों का स्वागत एवं धन्यवाद किया और उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। नव निर्वाचित पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के प्रधान सूरम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय के उत्थान के लिए हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे और महाविद्यालय को एक ऊंची बुलंदियों तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *