मनोनित सदस्य बनाने बारे मुझे पूछा तक नहीं गया: आशीष शर्मा
रजनीश कपिल, हमीरपुर, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने नगर परिषद हमीरपुर में सरकार के 9 महीने बीत जाने के बाद बनाए गए मनोनित सदस्य पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए मनोनीत सदस्यों को बनाने में मुझे पूछा तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मैं एक आजाद विधायक हूं लेकिन मैं सरकार का एसोसिएट मेंबर भी हूं। उन्होंने कहा कि बनाए गए सारे सदस्य मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू की मर्जी से बनाए गए हैं और एक सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा का बना है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लोग सरकार के कार्य से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के कार्य करने से पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है। उन्होंने कहा कि मनोनीत सदस्यों में दो सदस्य वार्ड नंबर 1 के 1 सदस्य वार्ड नंबर 6 का और एक वार्ड नंबर 10 का बना है।
