February 15, 2026

कांग्रेस नेता ने सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख 56 हजार रुपए का चेक भेंट किया

बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने शिमला में श्री बडोल देवी माता मंदिर, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट, तलाई और जीएसएसएस गेहरवीं के कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख 56 हजार रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए श्री बडोल देवी माता मंदिर, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट, तलाई और जीएसएसएस गेहरवीं के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता आपदा प्रभावितों के राहत और पुनर्वास कार्य को गति प्रदान करने में मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *