February 15, 2026

बल्ह में दिन में ही चुरा लिए घर से आभूषण व नकदी

अजय कुमार, बंगाणा : उप‌मंडल बंगाणा के बल्ह गांव में अज्ञात लोगों ने दिन के समय ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वीरवार के दिन 12:00 बजे से लेकर 1:00 बजे के बीच हुई इस चोरी की वारदात में अज्ञात लोगों ने घर से सोने व चांदी के आभूषणों सहित20000 रुपए की नकदी भी चुरा ली है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार के दिन रविंद्र कुमार सुपुत्र योगराज के घर में दिन के समय अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस वक्त घर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि इस घर में सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात लोगों की तस्वीरें कैद हुई है लेकिन अभी तक आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविंदर कुमार के मुताबिक चोरी की इस घटना में उन्हें 4लाख रूपयों का नुकसान हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि चोरी की वारदात के संबंध में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *