February 14, 2026

दौलतपुर चौक सामुदायिक केंद्र में लगे स्वास्थ्य मेले में 402 मरीजों की हुई जांच

15 ने किया रक्तदान ,दो ने किया अंगदान
कई बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे, मौके पर हुए एक्सरे

दौलतपुर चौक । (संजीव डोगरा) आयुष्मान भव: अभियान के तहत वीरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान गगरेट विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने अलग-अलग कमरों में बैठकर मरीजों की जांच की।
शिविर में 402 मरीजों की ओपीडी रही। इस दौरान 30 बुजुर्ग भी उपचार के लिए पहुंचे।

स्वास्थ्य मेले में ईएनटी के 2ओ, सर्जरी के 11, हड्डी संबंधी 45, गायनी के 22, बाल रोग के 27, आंख के 29, सामान्य मेडिसिन के 225 समेत व एक मरीज लैप्रोसकोपिक सर्जरी की व अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों ने अपनी जांच कराई। इस शिविर में गगरेट विधान क्षेत्र की 10 पंचायतों जोह ,सलोह भद्रकाली, राय पुर मरवाडी, अम्बोआ नंगल जरियाला , चलेट, नगर पंचायत दौलतपुर चौक आदि कई अन्य गांवों के लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। इस मौके पर मुख्यतिथि रहे गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने अस्पताल पहुच कर स्वास्थ्य शिविर में मरीजो को दी जा रही सुविधाओ को परखा और और जहाँ कमी थी उसे निवारण के निर्देश दिए।वही इस मौके पर सी एम ओ ऊना डॉ एस के वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में भारी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। मरीजों को आगे की स्वास्थ्य जांच के लिए जिला चिकित्सालय ऊना बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 8 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
इन्होंने दी सेवाएं
वाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनमीत सैनी, डॉ उमेश कुमार ई एन टी,डॉ राजेश एम डी, डॉ अंकिता डडवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन डॉ पीयूष नन्दा मनोचिकित्सक ड़ा रेवा सूद, डॉ प्रनिधि शारदा , आंखों की विशेषज्ञ डॉ प्रनिधि के इलावा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज आई टीम ने लोगो के स्वास्थ्य की जांच की ।
गगरेट के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज पराशर एम ओ इंचार्ज डॉ संदीप नरूला , डर राजीव शर्मा , डॉ विनय उपस्थित रहे ।

20 ने किया रक्त दान –
दौलतपुर चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को
आयुष्मान भव: अभियान के तहत मेगा चैकअप कैंप में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिस में 20 रक्त दानियों ने रक्त दान किया जिस में गगरेट क्षेत्र से समाज सेवा में चलाई जा रही शहीद भक्त सिंह संस्था के सदस्यों जिन में प्रधान मनीष ठाकुर, लखवीर बंसल, राज कुमार, अमृतपाल,सतीश सुमित, शम्मी, सुमित सिधु, दीपक,राजैन्द्र,मंजीत,राजेश,अमित सूद,अनिल शर्मा इत्यादि ने रक्त दान किया।
दो ने किया अंगदान-
दौलतपुर चौक में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में दो लोगो गुरजीत सिंह शम्मी और सुमित कुमार ने आंखे दान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो अपनी इच्छा जताई जिस के उनके दोनों युवको के फार्म भर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सारी ओपचारिक्तताए पूरी की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *