सुनीता खरयाल को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया
अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा कार्यालय में बुधवार को विकास खंड बंगाणा की खंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष के चयन हेतु बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें हिमाचल सरकार द्वारा इस कमेटी के अधिसूचित सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। सारी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए चुनाव प्रक्रिया उप परियोजना निदेशक आतमा ऊना डॉ राजेश राणा की उपस्थिति में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुनीता खरयाल को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया। तदोपरांत परियोजना निदेशक आतमा कृषि विभाग ऊना डॉ. वीरेंद्र कुमार बग्गा ने सुनीता खरियाल को अध्यक्ष चुने जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी और अन्य उपस्थित सदस्यों का भी हार्दिक अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर समिति के सदस्यों के साथ-साथ कृषि विकास अधिकारी विकास खंड बंगाणा डॉ. रजनीश पाठक, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य पालन डॉ. विवेक शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतिन्द्र ठाकुर, सहायक प्रौद्योगिकी प्रबन्धक श्वेता ठाकुर तथा सहायक प्रौद्योगिकी प्रबन्धक प्रियंका शर्मा और भूषण रावत भी मौजूद रहे।
