महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी ने रचा इतिहास: राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन
अजय कुमार, बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी का राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चयन होने के उपलक्ष पर उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होना हमारे महाविद्यालय के लिए नहीं बल्कि हमारे इस क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है, क्योंकि पूरे भारत वर्ष से से एक ही स्वयंसेवी का चयन होता है,और आज यहां के हर एक युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। 29 सितम्बर 2023 को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि एनएसएस स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों पर काम करता है। भारत में राष्ट्रीय सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार एनएसएस स्वयंसेवी के योगदान को प्रोत्साहन अथवा एक्नॉलेज करने के लिए और जिसने सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य व कोई विशेष योगदान दिया हो।
