दौलतपुर कॉलेज में मनाया वर्ल्ड पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस
दौलतपुर चौक, 26 सितंबर( संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में इको क्लब इकाई के समन्वयक डॉक्टर निधि शर्मा के प्रतिनिधित्व में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में प्रतियोगिता में तमन्ना, शेफाली, मुस्कान राणा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर अर्जित किया। नारा लेखन में यशिका, सिमरन, अंकिता ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में लघु नाटक के माध्यम से पर्यावरण के महत्व को बताया गया साथ ही हर्बल प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉक्टर लीना शर्मा, डॉ मनोज कोहल एवं डॉ प्रियंका के द्वारा अहम भूमिका निभाई गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने तुलसी का पौधा रोपण किया और बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने संबोधित करते हुए कहा धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हं वह सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं जैसे हवा, पानी प्रकाश ,भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। अंत में लोगों को जागरूकता हेतु बाजार के बीचो-बीच एक रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में डॉ लीना शर्मा, डॉ निधि शर्मा, डॉ प्रियंका ,डॉ अनुराधा, प्रो गौरव राणा ,प्रो सुमिन्दर वर्मा, प्रोफेसर यासीन, प्रो अजय , प्रो श्रेया। प्रो रितिका, मैडम रेखा जसवाल, मैडम श्रीठा, प्रोफेसर अर्श सिंह राणा इत्यादि उपस्थित रहे।
