अरुण धूमल दूसरी बार बने आईपीएल चेयरमैन
रजनीश कपिल, हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिले हमीरपुर से संबंध रखने वाले अरुण धूमल लगातार दूसरी बार आईपीएल के चेयरमैन बने हैं। ये हिमाचल और हमीरपुर के लिए बहुत बड़ी बात है। आपको हम बता दे की अरुण धुमल हिमाचल प्रदेश के पूर्व में दो बार के मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं और भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई हैं। अरुण धूमल इससे पहले बीसीसीआई के सचिव तथा एचपीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। समस्त हमीरपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरुण धूमल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने कहा कि हिमाचल के विकास में धूमल परिवार का अहम योगदान रहा है। चाहे धूमल का प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चाहे अनुराग का सांसद और केबिनेट मंत्री के रूप में, चाहे अरुण धूमल का खेलों के क्षेत्र में। उन्होंने आने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में धर्मशाला में होने वाले मैचों को करवाने के लिए भी अरुण धूमल का धन्यवाद किया।
