हरियाणा के राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पुंजीवाद व साम्यवाद से हटकर देश में राष्ट्रीयवाद पर आधारित एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चाहते थे कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं को पूरा लाभ मिले।
बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अन्तोदय की विचारधारा पर चलकर हमें भी गरीब, वंचित व पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। जिससे देश मजबूत होगा और समावेशी समाज स्थापित होगा। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
