सुक्खू को व्यापार मंडल, कंडाघाट की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 3.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को व्यापार मंडल, कंडाघाट की ओर से मंडल अध्यक्ष विजय अग्रवाल और सलाहकार अनुराग शर्मा की उपस्थिति में आपदा राहत कोष के लिए 3.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने में मददगार साबित होगा।
