February 23, 2026

अल्माइटी पब्लिक स्कूल ने आपदा राहत कोष में दिया दान

उपायुक्त हमीरपुर को सौंपा चेक

रजनीश, हमीरपुर, अल्माईटी पब्लिक स्कूल अणु के डायरेक्टर पूजा मिन्हास ने आज अल्माइटी स्कूल के स्टाफ , बच्चों, प्रधानाचार्य , डायरेक्टर द्वारा इकट्ठा किया धन आपदा राहत कोष में दिया। पूजा मिन्हास ने प्रिंसिपल व बच्चों के साथ मिलकर 35000 का चेक हमीरपुर के उपायुक्त हेमराज बेरबा को सौंपा। इस अवसर पर पूजा मिन्हास ने कहा इस प्रयास के द्वारा बच्चों को बचत करना, आपदा में निपटना, दान करना जैसी चीजों से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और आगे ये बच्चे ही देश को बचाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों, स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी सेविंग से धनराशि आपदा राहत कोष में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *