February 16, 2026

कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, वंशिका मिस और महेश वर्मा बने मिस्टर फ्रेशर

दौलतपुर चौक 20 सितम्बर (संजीव डोगरा)
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीबीए विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने शिरकत की। मां सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर पार्टी का शुभारंभ हुआ।प्राचार्य युद्धवीर सिंह कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है तथा इसमें हमें कामयाबी हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को अपडेट रहना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का धर्म और कर्म सदैव शिक्षा हासिल करना होना चाहिए सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग होते हैं इस प्रोफेशनल कोर्स को पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी अपने अंदर ऐसा आत्मविश्वास महसूस करें कि वह समाज मे अपनी पहचान बना सकें।उधर पार्टी में
गायन, नृत्य, संगीत,भांगड़ा एवं अन्य प्रतियोगिताओ में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फ्रेशर पार्टी में मिस्टर पर्सनेलिटी गुरदीप और मिस पर्सनेलिटी अनन्या को चुना गया । इस मौके डॉ लीना शर्मा, डॉ रमन चौधरी प्रोफेसर गुलशन कुमार, डॉ शिवानी, प्रोफेसर पूनम कुमारी ,प्रोफेसर शैलजा, प्रोफेसर पूनम रानी, विशाल कंवर सहित बीबीए/बीसीए का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *