February 16, 2026

स्वच्छता ही सेवा मुहिम में सहभागी बन रहे आम नागरिक

झज्जर, जिलाभर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता की मुहिम डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में निरंतर जारी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुभीता ढाका के निर्देशानुसार स्वच्छता भारत मिशन की टीम द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने अपने गांवों को स्वच्छ बनाने को संदेश दिया।
माच्छरौली खंड समन्वयक संगीता दलाल ने बताया कि सीईओ डा. सुभिता ढाका के मार्गदर्शन में जिला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आह्वïन किया कि वे स्वच्छता मुहिम के दौरान अपने आस-पास कूडा करकट ना इक्ठठा होने दे। उन्होंने बताया कि माच्छरौली खंड के गांव किलडौद, झज्जर खंड के गांव हसनपुर, साल्हावास खंड के गांव कुंजिया, बादली खंड के गांव लाडपुर व बहादुरगढ़ खंड के बामनौला सहित अनेक गांवों में स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि इधर-उधर कूड़ा करकट ना फैके, इससे फैलने वाली बिमारियों के प्रति भी सचेत रहे। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वïन करते हुए कहा कि कूड़ा करकट इधर-उधर ना फैके बल्कि निर्धारित स्थान पर डाले। उधर बेरी खंड समन्वयक पूनम सैनी ने बताया कि बीडीपीओ राजा राम के नेतृत्व में गांव सिवाना, डीघल, मदाना कला में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गांव सिवाना के सरपंच सुरेश कुमार, पंच ओमप्रकाश व अनिल, समाजसेवाी राज सिंह, गांव धांधलान से कृष्ण कुमार, राजू, रेखा, सोलिका, कमलेश इस महा अभियान में सहयोग दिया। वहीं बादली में खंड समन्वयक सविता, बहादुरगढ़ में अजय छिक्कारा व संदीप ने अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता ही से अभियान के तहत सफाई करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *