February 23, 2026

हिमांशु कुमरा ने अपने जन्म दिवस पर स्कूल के बच्चों को राशन भेंट किया

शि.प. शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा ने आज (20-09-2023) अपने जन्मदिन व अपनी दादी जी की पुण्यतिथी के उपलक्ष में शिमला के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्कड़ बाजार की प्रधानाचार्या श्रीमती बबिता वालिया को स्कूल के बच्चों के लिए राशन भेंट किया।
राशन के अंतर्गत दालें, सब्जियां, मसाले,व अन्य राशन आवश्यक सामान दिया गया।
हिमांशु कुमरा ने बताया की वह पिछले 23 वर्षो से अपना जन्मदिन हर वर्ष दान पुण्य देकर मनाते आ रहे हैं और आगे भी इस तरह मनाते रहेंगे।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या ने हिमांशु कुमरा को अपने स्टाफ की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
हिमांशु कुमरा के साथ उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमरा भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *