नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज शिमला में सभी भाजपा विधायकों की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 13.80 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए जय राम ठाकुर और सभी भाजपा विधायकों का आभार व्यक्त किया है l