February 23, 2026

चंबा के शाहरूख को राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई

चंबा , मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के सलूणी उपमंडल की डियूर पंचायत के शाहरूख खान को आंध्र प्रदेश में संपन्न राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहरूख ने अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का मानवर्धन किया है। उन्होंने कहा कि शाहरूख की इस ऐतिहासिक व गौरवशाली उपलब्धि पर हम सभी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री ने शाहरूख के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *