February 15, 2026

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान मे

कुल्लू 15 सितंबर,
उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान मे मनाया जा रहा है । इस अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमे कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, व विकास पर आधारित लेख प्रकाशित किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक लेखक कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति ,इतिहास व जिले के विकास पर आधारित लेख 24 सितम्बर तक जिला भाषा अधिकारी कुल्लू के कार्यलय में किसी कार्य दिवस या डाक द्वारा भेज सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि लेख 4 पेज से बड़ा नही होना चाहिए। लेख को स्मारिका में प्रकाशित करने या न करने का निर्णय का अधिकार उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्मारिका प्रकाशन समिति का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *