विधायक देवेन्द्र भुट्टो के जन्म दिवस पर 13 सितंबर को थानाकलां अस्पताल में होगा रक्तदान शिविर
कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी के सौजन्य से लगेगा रक्तदान शिविर, कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी के संस्थापक भी है देवेन्द्र भुट्टो
अजय कुमार,बंगाणा, कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के 13 सितंबर को जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल थानाकलां में किया जा रहा है। सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। और कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के जन्म दिवस को रक्तदान दिवस के रूप में मनाने के लिए कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी ने फैसला लिया है। ज्ञात रहे कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी के संस्थापक खुद कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो है। और बीते 15 बर्षो से कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी के माध्यम से देवेन्द्र भुट्टो जनता की सेवा करते आये है। कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी गैर राजनीतिक सोसाइटी है। इस सोसाइटी में किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं की जाती है। सभी राजनीतिक विचारधारा के लोग सोसाइटी में सदस्य है। बताते चले कि बीते दस वर्षों से कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ो बच्चों की फीस एडमिशन एवम पढ़ाई का खर्च वहन कर चुकी है और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सैकड़ो गरीब परिवारो की बेटियों की शादी का खर्च उठा चुकी है। इसके अलावा कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी हजारो परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी के उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ज्ञात रहे सन 2000 में देवेन्द्र कुमार भुट्टो पहली बार बीडीसी सदस्य निर्वाचित होकर बंगाणा उपमण्डल के बीडीसी अध्यक्ष बने थे। तब से उन्होंने कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी का गठन करके कुटलैहड़ विस क्षेत्र में समाज सेवा का पुनीत कार्य शुरू किया था।
देवेन्द्र कुमार भुट्टो के जन्म दिवस पर 13 सितंबर को रक्तदान में लें हिस्सा: सुरिंदर ठाकुर
कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी के चेयरमैन एवम राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर ने कुटलैहड़ के तमाम युवा वर्ग से आग्रह किया है कि 13 सितंबर को कुटलैहड़ के लोकप्रिय विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर कुटलैहड़ वेल्फेयर सोसाइटी की तरफ से सिविल अस्पताल थानाकला में रक्तदान शिविर रखा गया है। इसलिए युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा अपनी सहभागिता प्रदान करें और शिविर को सफल बनायें।
