कुटलैहड़ के विकास को नहीं आएगी धन की कमी, जनता की हर समस्या का होगा हल: देवेंद्र कुमार भुट्टो
विधायक ने बरनोह के क्षेत्रीय पशु अस्पताल का किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूरा करने के आदेश,
अजय शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शुक्रबार को कुटलैहड़ विधानसभा के अंर्तगत गाँव पंचायत बरनोह में 9,70 करोड़ से बन रहे क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। व जल्द काम खत्म करने के दिशा निर्देश दिए। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि 60 दिनों की भीतर इस जिला पशु अस्पताल का कार्य पूरा करके जनता को समर्पित किया जाएगा ताकि हमारे किसान इस का फायदा जल्द ले सके। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की आर्थिकी मजबूत करना एबम उनकी समस्याओं को घर द्वार समाधान करके उन्हें राहत पहुंचाना है। और इसी मूलमंत्र के साथ हम आठ माह से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य प्रगति पर चले है। उन्हें जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए है और जहाँ धन की आवश्यता है बहा पर धन भी मुहैया करवाया जा रहा है ताकि सभी विकास कार्यो को जल्द पूरा करके उनका उद्घाटन करवा कर जनता को समर्पित किये जा सकें। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी रास्तों की समस्याओं को सदा के लिए खत्म करने की योजनाबद्ध तरीके से हम आगे बढ़ रहे है। वही घर द्वार जनता की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कि 8 माह के कार्यकाल में हमने जो भी कुटलैहड़ की जनता की समस्या को माननीय मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू के पास रखा है। उन्होंने तत्काल उस समस्या के समाधान के लिए काम किया है। चाहे लाठियानी पुल हो या कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए पानी की समस्या को खत्म करने के लिए बिभिन्न योजनाओ के लिए 46 करोड़ की धनराशि हो या फिर सड़कों के सुधारी कर्ण के लिए 56 करोड़ व खेल मैदानों, मैरिज पैलिस रास्तों एबम अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए 32 करोड़ से ज्यादा धनराशि की स्वीकृत करवाई है।विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कुटलैहड़ का उजबल भविष्य बने। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र पर्यटन की गाथा हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यो में चर्चा हो। बही बिधायक विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बाबा सिद्ध चनो मंदिर डंगेड़ा,बाबा भृतहरि मन्दिर मकरेड गूगा मन्दिर अलसान में माथा टेका व आर्शीवाद लिया , जनता की जन समस्याओं को सुना। इस मौके पर पशु पालन अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
