February 17, 2026

स्काउट एंड गाइड छात्र – छात्रा ने राज्य पुरस्कार की परीक्षा पास की

दौलतपुर चौक, 4 सितंबर ( संजीव डोगरा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटोहड़ खुर्द के दो स्काउट एंड गाइड छात्र – छात्रा ने राज्य पुरस्कार की परीक्षा पास की है। गाइड विंग की इंचार्ज सोनू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया की 21-25 जून को हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 272 स्काउट एंड गाइड ने मंडी जिला के रिवालसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था जिसमे से अमोलिका चौधरी व अतुल शर्मा दोनों ने यह परीक्षा पास की।
इन बच्चों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के द्वारा ये सर्टिफिकेट दिए जायेंगे। स्कूल का नाम रोशन करने पर प्रधानाचार्य रमन कुमार भारद्वाज ने इन दोनों बच्चों और गाइड बिग की इंचार्ज सोनू कुमारी को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमन भारद्वाज, गाइड विंग के इंचार्ज सोनू कुमारी (ASOC), कुलविंदर कौर, सीमा डोगरा, रंजना देवी, रविन्द्र कौर, निशा, शिव कुमार, सुनील कुमार, अविनाश कुमार, जसवीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *