December 24, 2025

हर्षवर्द्धन चौहान ने आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने आज शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए राज्य औद्योगिक विकास निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को सहायता प्रदान करने में मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *