March 16, 2026

डंगोह खास में चन्द्रयान की सफलता पर जश्न

संजीव डोगरा,दौलतपुर चौक,

क्षेत्र के डंगोह खास में इसरो के चन्द्रयान 3 मिशन के सफल होने और भारत को विश्व बिरादरी में ऊंचा दर्जा दिलाने पर डंगोह खास में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। आयोजक अनूप कालिया ने बताया कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि चंद्रयान-3 का चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलापूर्वक उतरना 140 करोड़ भारतीयों के सीने को चौड़ा कर गया है जिसके लिए उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों का आभार जताया और सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *