यूको बैंक अंचल कार्यालय शिमला ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया
यूको बैंक अंचल कार्यालय शिमला ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए यूको बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा की इस घड़ी में प्रदेश के पुनर्निमाण एवम प्रभावितों के उत्थान में मददगार साबित होगा।
