विधायक चैतन्य शर्मा ने भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को चैक वितरित किए
ऊना/सुखविंद्र/22अगस्त/ गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को तहसील कार्यालय घनारी में आयोजित एक कार्यक्रम में पिछले दिनों क्षेत्र में आई भारी बारिश से हुए नुक्सान से प्रभावित गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पचास परिवारों को 15 लाख 84 हज़ार 01 सौ रुपए के चेक वितरित किए। प्रभावित परिवारों में मरवाड़ी के लतीफ मोहम्मद, शाम लाल, सरदार अली, सत्या देवी, दौलतपुर चौक की सावित्री देवी, अशोक कुमार, सत्या देवी, राज कुमार, ब्यासा देवी, विचित्र सिंह, राज कुमार, रानो देवी, अम्बोआ के सुभाष चंद् नंगल जरियाला के प्रदीप कुमार, प्रिंस, घनारी के कुलदीप सिंह, महिंद्र सिंह, संघनई की चैंचला देवी, भागो देवी, संतोष कुमारी, नरेश कुमार, गुरपाल सिंह, मुख्तियारी देवी, मजना देवी, नकड़ोह से सुरेश कुमार, सुल्तान सिंह, कुनेरन से हरी दास, हरविंदर सिंह, गोंदपुर बनेहड़ा से कर्म चंद, शेर सिंह, फतेहपुर से अर्जुन सिंह, प्रीतम सिंह, पवन कुमार, सुभाष चन्द् भद्रकाली से नसीब सिंह, चावली देवी, डगोह से सुरेश कुमार, अंजू कुमारी, शीना बीवी, नेक मोहम्मद पिरथीपुर से राजेश कुमार, सुशील कुमार, जसवंत सिंह, सलोह बेरी से जसपाल, जुल्फी व जोह से अजय कुमार तथा प्रदीप कुमार के परिवार शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए हुए लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा समस्याओं से संबंधित अधिकारियों से फ़ोन पर सम्पर्क कर उन्हे हल किए जाने का प्रयास भी किया तथा लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं समय रहते हल की जाएंगी। विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे व प्रदेश सरकार चट्टान की तरह क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। कार्यक्रम में एस डी एम गगरेट शशि पाल शर्मा, तहसीलदार घनारी शिखा पटियाल, कानूनगो सतीश चौधरी, श्री राम शर्मा, जय गोपाल, ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान सुरिंदर सिंह कंवर, महासचिव वेद प्रकाश पाराशर, ग्राम पंचायत प्रधान सरदार कर्म सिंह, कैप्टन गुरमीत, प्रेम सिंह डडवाल, कैलाश चौधरी, प्रदीप शर्मा, ओम प्रकाश, युवा कांग्रेस गगरेट के अध्यक्ष अमन ठाकुर, अशोक पाराशर व विकास पाराशर साहित काफ़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
