विलेज हेल्थ, सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन कमेटी की बैठक आयोजित
अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली के आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को विलेज हेल्थ, सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन कमेटी की बैठक उप प्रधान अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें ग्रामीण महिलाएं, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज की। इसमें ग्रामीण महिलाओं को ओ विन पोर्टल ,मलेरिया, तपेदिक बीमारी, के प्रति जागरूक किया गया। किस प्रकार ओ विन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण के लिए पंजीकरण करना है और मलेरिया के बचाव के लिए बरसाती मौसम से कैसे बचना है, की जानकारी सांझा की। स्वास्थ्य विभाग की अंजना कुमारी ने मलेरिया से बचने के लिए जानकारी देते हुए बताया कि अपने घर के आसपास बारिश के पानी या गंदे पानी को जमा न होने दें। स्वच्छता और थोड़ी सी सावधानी रखते हुए मलेरिया को हम खुद दूर कर सकते हैं, अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने वार्ड स्तर पर मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए मुहिम चलानी चाहिए। इसी के साथ ही आशा वर्कर बीना देवी ने टीबी के ऊपर भी लोगों को जागरूक किया की तपेदिक बीमारी से कैसे बचा जा सकता है और किस प्रकार इसका इलाज किया जा सकता है। स्थानीय उप प्रधान अजय शर्मा ने भी ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही शरीर स्वस्थ होगा। अगर हमारे आसपास स्वच्छ वातावरण होगा तो ही हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि खासकर बरसाती मौसम में सावधानी रखें और प्राकृतिक स्रोतों का पानी उबालकर ही पिए। इस मौके पर आशा वर्कर बीना देवी, प्रवीण कुमारी, सुमन वाला और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में मीना अग्निहोत्री, राजरानी, ममता, वीना, रीना , पूनम रामलोक, अमन धीमान समेत अनेक महिलाएं मौजूद रही।
