February 17, 2026

बाघ ने लड़की पर दिन दिहाड़े किया हमला

गगरेट, सुखविंदर/ संजीव डोगरा, गगरेट उपमंडल के अमलैहड़ गांव में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।अमलैहड़ गांव में दिन दहाड़े एक बाघ ने लड़की पर हमला कर दिया। अदिति जसवाल जो कि ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। ट्यूशन पढ़ने के बाद जब वह अपने घर वापस जा रही थी कि अचानक रास्ते में बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसको मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।इस मौके पर वन विभाग के रेंजर अधिकारी गिरधारी लाल से जब इस घटना को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से यह सूचना मिली है और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *