नशे से लड़ने के लिए सभी अपनी भागीदारी निभाएं
गगरेट, सुखविंदर, आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गगरेट में खण्ड विकास सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में गगरेट ब्लॉक की सभी पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान , सचिव आदि उपस्थित रहे। इस सभा की अध्यक्षता एस डी एम गगरेट शशि पाल शर्मा व खण्ड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा ने की।
इसमें बढ़ते हुए नशे की समस्या के सक्रिय उपाय खोजने हेतु सभा में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार सांझा किए। एस डी एम शशि पाल शर्मा ने इस सामाजिक समस्या को समाज से खत्म करने हेतु सभी प्रतिनिधियों को आग्रह किया कि वे सब इस अभियान में अपना हर संभव सहयोग करें।
नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम से सोमाक्षी धीमान ने इस सभा को सम्बोधित किया एवम श्रुति शर्मा ब्लाक कॉर्डिनेटर गगरेट ने इस सभा का आयोजन किया। इस सभा में सभी पंचायतों को किस स्तर पर कार्य करना है इस बारे में संबोधित किया गया।
इस सभा में नशा मुक्त ऊना अभियान टीम की तरफ से जयेंद्र भी उपस्थित रहे।
