September 20, 2026

खाची ने निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 36,87,960 रुपये का चेक भेंट किया

हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने आज शिमला में निगम की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 36,87,960 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित मानवता की सेवा में इस पुनीत कार्य के लिए राज्य वन विकास निगम का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *