February 24, 2026

हिमाचल कबड्डी लीग हेतू ट्रायल 12 व 13 अगस्त को ईन्दरा गांधी स्टेडियम ऊना में

सुखविंद्र, अजय कुमार,ऊना, 8 अगस्त – हिमाचल कबड्डी लीग के लिए लड़कों व लड़कियों के ट्रायल 12 व 13 अगस्त को ईन्दरा गांधी स्टेडियम ऊना के हैंडबाल ग्राउड में होने जा रहे हैं। इस बारे जानकारी देते हुए अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ ऊना प्रवीण दुब्बे ने बताया कि हिमाचल कबड्डी लीग हेतू महिला खिलाड़ियों के ट्रायल 12 अगस्त को तथा लड़कों के ट्रायल 13 अगस्त को होंगे।
इसके अतिरिक्त हिमाचल कबड्डी लीग के प्रबंधक चैहल ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की उम्र 18 से 33 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लड़कियों का वजन 75 किलोग्राम से अधिक और लड़कों का वजन 85 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। चैहल ने बताया कि कबड्डी खेल के उभरते प्लेयर आधार कार्ड और 4 फोटो साथ लेकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला से 12 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे और उनकी हिमाचल कबड्डी लीग में ऑक्शन भी होगी।
चैहल ने बताया कि हिमाचल कबड्डी लीग के लिए ट्रायल प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की 12 लड़कांे तथा 12 लड़कियों की टीमें ही लीग में भाग लेंगी तथा सभी खिलाड़ी अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी जिले के खिलाड़ी ट्रायल में नहीं आते हैं तो वह जिला लीग से बाहर समझा जाएगा।
उन्होंने बताया कि कबड्डी के इच्छुक खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से हिमाचल कबड्डी लीग के ट्रायल में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *