February 24, 2026

मुख्य सचिव ने मालवाहक वाहनों की ओवरलोडिंग की जाँच के संबंध में बैठक की

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मालवाहक वाहनों की ओवरलोडिंग की जाँच के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोक निर्माण भवन एवं सड़क विभाग राज्य के टोल प्लाजा पर उन्नत वेइंग मोशन मशीनें लगाएगा जो वहां से गुजरते वाहनों के सही वजन को मापेंगी इससे ओवरलोडिंग की तुरंत पहचान होगी। कौशल ने कहा कि राजमार्गों पर माल व खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों के लिए वजन प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी उपाय किये गए है। राज्य सरकार ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने, सड़क बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के लिए दृढ़ता से पहल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *