February 24, 2026

ग्रामीण आंचल को हरा भरा करने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी : एडीसी

सात दिवसीय अभियान के अंतिम दिन पौधारोपण, स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित
बेरी (झज्जर),
आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे स्वच्छ हरित पंचायत अभियान के अंतिम दिन गांव मदाना खुर्द में एक पेड़ विश्वास का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एडीसी सलोनी शर्मा ने पौधारोपण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया,साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भी विभिन्न किस्मों के पौधे वितरित करते हुए उनकी देखभाल का आहवान किया। गांव के स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एडीसी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता पौधारोपण अभियान के दौरान जागरूकता गतिविधियों में बढ़चढ़ कर लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि मनुष्य जीवन में पेड़ पौधों का अहम योगदान है,हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी उचित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ विश्वास का सरीखे कार्यक्रम वन क्षेत्र को बढावा देेने में मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि प्रत्येक ग्रामीण को पर्यावरण संरक्षण के साथ -साथ हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का पौधरोपण ही एक मात्र प्राकृतिक तरीका है।
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना हमारा जीवन व्यर्थ हैचूंकि एक पौधा वृक्ष बनकर बहुमूल्य ऑक्सीजन नि:शुल्क प्रदान करता है। इसलिए वृक्षों की महत्ता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। हमें अपनी खाली पड़ी भूमि पर अवश्य पौधे लगाने चाहिएं।
एडीसी ने ग्रामीणों को अपने शौचालयों को दो गडडे वाले शौचालयों में परिवर्तित करने का आहवान किया। एक गड्ढे वाले शौचालयों की गहराई अधिक होने के कारण उसके आस पास के भू- जल की स्वच्छता को खतरा रहता है जबकि दो गड्ढे वाले शौचालयों की विधि से धरती के भू- जल की स्वच्छता बरकरार रहती है,ऐस में ग्रामीण दो गडडे वाले शौचालय बनाएं। इस अवसर पर सरपंच कमला देवी,बीडीपीओ उमेद सिंह,सीडीपीओ सबिता मलिक,एसईपीओ सत्यवान अहलावत,ग्राम सचिव अजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *