February 24, 2026

पौधे लगाओ ही नहीं, उनकी देखभाल भी करो : देवेंद्र भुट्टो

धुंधला के बैरी हटली में 74 वें वन महोत्सव की धूम, विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे चीफ गेस्ट

अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत धुंधला के बैरी हटली में वन विभाग मंडल बंगाणा के सौजन्य से वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं राज्य रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, डीएफओ सुशील राणा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, डिप्टी रेंज ऑफिसर बालकिशन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने पर देवेंद्र भुट्टो का स्वागत किया गया और बैरी हटली में विधायक भुट्टो ने पौधा लगाकर जनता को संदेश दिया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पहले पौधा लगाओ फिर लगाए गए पौधे का अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करो ताकि आपका लगाया गया पौधा अपने उद्देश्य में सफल हो। भुट्टो ने कहा कि यूं तो हम बहुत से त्योहार मनाते हैं लेकिन जब बात पृथ्वी संरक्षण की हो तो ऐसे त्यौहार की संख्या बहुत कम है
वन महोत्सव एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जो कि जुलाई अगस्त महीने में आता है। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को क्लीन और ग्रीन प्रदेश के रूप में जाना जाता है। हिमाचल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम 5 पौधे लगाने चाहिए। भुट्टो ने कहा कि कोविड के समय हिमाचल प्रदेश ऑक्सीजन के मामले में पहले स्थान पर था। इस अवसर पर राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी का मतलब जनता को अच्छे कार्यों के लिए जागरूक करना और पीड़ित परिवारों की मदद करना है। ठाकुर ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी ने वन महोत्सव को गोद लेकर हर व्यक्ति को वन महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया है कि वन महोत्सव को सफल कैसे बनाना है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव लोगों के बीच पेड़ों के प्रति आदर और प्यार बढ़ाने के लिए भी काफी सहायक है। इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, पिंटू लाला, संजू प्रधान सुनीता प्रधान, उप प्रधान रमन शर्मा, सुदर्शन शर्मा, केवल कृष्ण,हर्ष शर्मा, नितीश शर्मा, राजकुमार बीडीसी, पत्रकार दिलजीत सिंह, बेबी एवं सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *