February 24, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर के विद्यालय स्टाफ ने विधायक चैतन्य शर्मा को बताई विद्यालय की समस्याएं

दौलतपुर चौक:( संजीव डोगरा) ऊना जिला के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर का स्टाफ प्रधानाचार्य मैडम सनम की अध्यक्षता में विधायक चैतन्य शर्मा से उनके कार्यालय में मिला। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय की समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की, जिसमें स्टाफ के खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने व विद्यालय में अन्य विषयों के नए पद सृजित करने हेतु विधायक चैतन्य शर्मा जी से आग्रह किया। प्रधानाचार्य मैडम ने विद्यालय में 2 कमरों के निर्माण हेतु धनराशि मुहैया करवाने हेतु भी आग्रह किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में प्रधानाचार्य मैडम सनम, प्रवक्ता बासुदेव ठाकुर, प्रवक्ता अजय ठाकुर, प्रवक्ता मनोज ठाकुर, लिपिक सुनील मिन्हास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *