February 24, 2026

डीडीएम कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

दौलतपुर चौक, 31 जुलाई (संजीव डोगरा): डी.डी.एम. कालेज आफ फार्मेसी गोंदपुर बनेहडा में डी. फार्मेसी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत –प्रतिशत रहा। डी.डी.एम. कालेज के प्रधानाचार्य डा. विकास चंद्र शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित डी. फार्मेसी द्वितीय वर्ष के घोषित परिणाम में कालेज की छात्रा नेहा ने 89 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करके डी.डी.एम. कालेज को गौरवान्वित किया है। वही कालेज की छात्रा कोमल ने 87.9 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व आरती ने 83.45 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया की कालेज के शेष छात्र भी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए है। कालेज संस्थापिका चंचला देवी व चैयरमैन नरेंद्र शर्मा ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए डी. फार्मेसी कालेज की विभागाध्यक्ष , कालेज स्टाफ सदस्य , मेधावी छात्र – छात्राओं व उनके अविभावकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *