तलमेहड़ा की सिमरन ने किया हिमाचल में टॉप
अजय कुमार, बंगाणा, उप मण्डल के गांव बही तलमेहड़ा की सिमरन धीमान जिसने कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर सरकारी बहुतकनीकी संस्थान अम्बोटा जिला ऊना से कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स पूरा किया है और अब वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री कर रही है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स के घोषित परीक्षा परिणाम में 1025 में से 935 अंक लेकर सिमरन धीमान ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिमरन धीमान के पिता राकेश धीमान इस समय खरयालता पंचायत के प्रधान हैं और माता हाऊस लेडी हैं। सिमरन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता राकेश धीमान, माता शोभा रानी और अपने शिक्षकों को दिया है। सिमरन ने बताया कि उसके पिता राकेश धीमान ने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया है और उसकी परवरिश बेटों की तरह ही की है। अपने गांव की बेटी की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सदाशिव मन्दिर ध्यूंसर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सेवानिवृत मेजर रघबीर सिंह, खरयालता पंचायत समिति सदस्य राजिंद्र सिंह, उप प्रधान अशोक कुमार मोनू , रघबीर सिंह संगम, सुखदेव सिंह, अशोक कुमार, राजेश ठाकुर,सोहन सिंह और क्षेत्र के अन्य लोगों ने सिमरन की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और उसको बधाई दी है।
