April 16, 2026

21 अप्रैल को बिलासपुर में 121 पदों के लिए आयोजित होगा लघु रोजगार मेला

प्रतिष्ठित 6 औद्योगिक इकाइयों में कुशल, अकुशल तथा आई.टी.आई. उम्मीदवारों का होगा चयन

बिलासपुर, जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश द्वारा 21 अप्रैल, 2026 को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस लघु रोजगार मेले में प्रतिष्ठित 06 औद्योगिक इकाइयों में लगभग 121 पदों के लिए कुशल, अर्धकुशल तथा आई.टी.आई. प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि लघु रोजगार मेले में वर्धमान टेक्स्टिल प्राइवेट लिमिटेड बद्दी को ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष हो। इसी तरह इंस्टा सिक्योर बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड जहां सेल्स एग्जीक्यूटिव और सर्वे एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा स्नातकोत्तर पास ऐसे उम्मीदवारों का चयन करेगी जिनकी आयु 45 वर्ष तक हो, तो वहीं हिमटफफ ग्लास इंडस्ट्रीज, ग्वालथाई जिला बिलासपुर सीनियर हेल्पर के पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 35 वर्ष तक हो।

उन्होंने बताया कि लघु रोजगार मेले में रॉयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवाहन, श्री नैना देवी जी को पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान, टीजीटी संस्कृत, जेबीटी, एनटीटी, सहायक लाइब्रेरियन के पदों हेतु बीएड और डिप्लोमा पास तथा चपरासी के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसी दौरान एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष हो तथा ऊंचाई 168 से.मी. से अधिक तथा वजन 54 से 95 किलोग्राम तक हो। रोजगार मेले के दौरान एलेना आॅटो इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली को मशीन ऑपरेटर और मटीरीयल हैंडिलिंग के पदों के लिए 10वीं और आईटीआई पास युवाओं की जरूरत है जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो।

उन्होंने बिलासपुर जिला के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *