April 29, 2026

नगर परिषद सुंदरनगर के 13 वार्डों में 20 मतदान केंद्र निर्धारित

सुंदरनगर, 29 अप्रैल 2026।
नगर परिषद सुंदरनगर के आगामी चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी द्वारा वार्डवार मतदान केंद्र निर्धारित कर अधिसूचित कर दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के 13 वार्डों में कुल 20 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि वार्ड 1- बाड़ी कुलाड़ा के लिए राजकीय उच्च विद्यालय बाड़ी में मतदान केंद्र निर्धारित किया गया। वार्ड 2- बनेड़ के लिए राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय (बाल) सुंदरनगर-1 ग्राउंड फ्लोर क्लास रूम तथा ग्राउंड फ्लोर स्मार्ट क्लास रूम बनेड़। वार्ड 3- पुंघ के लिए टाउन हॉल रस्माईं नगरपरिषद सामुदायिक भवन तथा नगर परिषद सामुदायिक भवन प्रथम तल पुंघ। वार्ड- 4 सलाह के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) रूम नंबर 5 तथा एमडीएम रूम। वार्ड- 5 बडोह के लिए राजकीय बहू तकनीकी संस्थान (ई.सी. OO1), (ई.सी. OO2)। वार्ड – 6 बाहोट के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाहोट। वार्ड – 7 बनायक के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनायक। वार्ड- 8 अंबेडकर नगर के लिए अंबेडकर भवन अंबेडकर नगर। वार्ड – 9 भोजपुर के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोजपुर तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला भोजपुर। वार्ड – 10 चांगर के लिए राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पुराना बाजार सुंदरनगर स्टाफ रूम तथा अधीक्षक कक्ष। वार्ड – 11 पुराना बाजार के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुराना बाजार ग्राउंड फ्लोर रूम नंबर 1 तथा रूम नंबर 3। वार्ड – 12 वेस्ट कॉलोनी के लिए सब-डिविजनल ऑफिस टाउनशिप बीबीएमबी सुंदरनगर (ईस्ट पोर्शन)। वार्ड – 13 ईस्ट कॉलोनी के लिए बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीबीएमबी सुंदरनगर को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *