नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में 1752 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
बिलासपुर, नगर पंचायत तलाई के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 1,752 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 884 पुरुष, 867 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
नगर पंचायत तलाई के अंतर्गत वार्ड 1 (घाटीवाली सथ) में कुल 265 मतदाता हैं, जिनमें 141 पुरुष और 124 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड 2 (उपरवाली सथ) में कुल 211 मतदाता हैं, जिनमें 101 पुरुष और 110 महिलाएं, वार्ड 3 (निचली सथ) में 270 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 137 पुरुष और 133 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह जहां वार्ड नम्बर 4 (तलाई बाज़ार) में कुल 283 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 139 पुरुष और 144 महिलाएं, वार्ड 5 (बरयाह) में 295 मतदाता हैं, जिनमें 150 पुरुष और 145 महिलाएं, वार्ड 6 (गुरनाझड़ी) में कुल 199 मतदाता हैं, जिनमें 100 पुरुष और 99 महिलाएं तथा वार्ड 7 (सियू) में 229 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 116 पुरुष, 112 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।
