April 30, 2026

ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए 15 भारतीय भारत पहुंचे

पंजाबियों को पंजाब ला रहा मान सरकार का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए 15 भारतीय भारत पहुंच गए हैं। इन 15 में से 9 पंजाबियों को भारत भेजा गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल इन सभी को लेने के लिए दिल्ली पहुंचा हैं, जो अब उन्हें पंजाब लेकर आएगा। पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी डॉ एस करूणा राजू ने कहा कि 9 पंजाबी आए हैं। इसी प्रकार उत्तराखंड के कंवलजीत सिंह को लेकर उत्तराखंड पुलिस लेकर चली गई है।

पिछले साल यानी 2025 में अमेरिका ने बड़े पैमाने पर करीब 3800 भारतीयों को जबरन निर्वासित यानी डिपोर्ट किया था और अब ऑस्ट्रेलिया ने उसी तर्ज पर भारतीयों का निर्वासन शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्वासित किए गए लोग जालंधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *