जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में तीसरे दिन दाखिल हुए 10 नामांकन पत्र
जोगिंदर नगर,
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के तीसरे दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 10 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से छः नामांकन, लांगणा से तीन तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार जोगिंदर नगर जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए कुल 20 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन उनके कार्यालय में जिला परिषद के तीन वार्ड सदस्यों के लिए कुल 10 लोगों ने अपने – अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से छः नामांकन, लांगणा से तीन तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार अबतक कुल 20 लोगों ने अपने – अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा वार्ड से 10, लांगणा वार्ड से 6 तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से कुल 4 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि 12 मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 मई को सायं तीन बजे से पहले इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापिस लें सकेंगे तथा इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया जाएगा।
भड़याड़ा, लांगणा व नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से इन्होने दाखिल किए नामांकन
जोगिंदर नगर में आज जिला परिषद वार्ड भड़याड़ा से विजय कुमार, विशाल सिंह, कश्मीर सिंह, केहर सिंह, राकेश कुमार, कुशाल भारद्वाज तथा नेर घरवासड़ा से हिमा देवी ने नामांकन दाखिल किया जबकि लांगणा वार्ड से प्रियंका सकलानी, मीना देवी,नीशा राणा ने अपना नामांकन भरा है।
