January 26, 2026

पंजाब में छह दिनों के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे

चंडीगढ़, पंजाब में शीतलहर का कहर बढ़ गया है। सोमवार सुबह सूबे में घनी धुंध छाई रही। वहीं अमृतसर समेत पंजाब के 9 शहरों का न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इनमें 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। पंजाब का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही, क्योंकि यहां का अधिकतम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे रहा। अमृतसर में बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता भी शून्य दर्ज की गई।

रविवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री ( सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 3.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का 1.6 डिग्री (सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 2.9 डिग्री, गुरदासपुर का 3.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 4.8 डिग्री, रूपनगर का 4.2 डिग्री, पठानकोट का 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम पारा 8.8 डिग्री, लुधियाना का सबसे अधिक 16.4 डिग्री, पटियाला का 16.0 डिग्री, गुरदासपुर का 12.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 14.6 डिग्री, फरीदकोट का 16.2 डिग्री, होशियारपुर का 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *