February 15, 2026

एक तरफ जहां सऊदी अरब में बारिश कहर बरपा रही है

नई दिल्ली, एक तरफ जहां सऊदी अरब में बारिश कहर बरपा रही है। वहीं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरब के रेगिस्तानी बियाबान की कायापलट कर देने का संकल्प लिया है। फिलहाल 500 बिलियन डॉलर की लागत के प्रोजेक्ट के जरिए रेगिस्तान की सूरत बदली जा रही है। प्रिंस सलमान अपने महत्वाकांक्षी किंगडम नियोम के नाम से ऐसा शहर बसाने वाले हैं जो लंदन से 17 गुना बड़ा होगा। इतना ही शहर में तमाम ऐशो-आराम होंगे।

रेगिस्तान में जमेगी बर्फ
अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रोजेना नाम के एक प्रोजेक्ट के जरिए एक ऐसा स्थान तैयार किया जाएगा जो 70 प्रतिशत आर्टीफीशियल बर्फ से ढका होगा। ऐसी उम्मीद है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर का यह करिश्मा साल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके तैयार होने से दुनियाभर के पर्यटक यहां आने के लिए लालायित रहेंगे। इस आर्टीफीशियल बर्फ के प्रोजेक्ट को लाल सागर से लगभग 48 किलोमीटर पूर्व में सारावत की पहाड़ियों में तैयार किया जाएगा। इसके तैयार हो जाने के बाद यहां का तापमान 10 डिग्री कम हो जाएगा। सऊदी अरब 500 अरब डॉलर की लागत से तैयार निओम मेगासिटी का पहला हिस्सा इस साल तक सैलानियों के लिए खोल देगा। यहां आए सैलानी सिंदलाह में तैयार किए जाने वाले द्वीप रिसॉर्ट का अनुभव कर सकेंगे और यहां तैयार किए गए भव्य होटलों में ठहर सकेंगे। 500 बिलियन डॉलर की निओम मेगासिटी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा योजनाबद्ध यह द्वीप मिडिल ईस्ट के सबसे महत्वाकांक्षी मेगा सिटी डेवलपमेंट में से एक है। इसे तैयार करने वाले इस मेगा सिटी को लाल सागर के एक खास दरवाजे के रूप में पेश किया है। सिंदालाह प्रोजेक्ट को 2017 में क्राउन प्रिंस बिन सलमान द्वारा लॉन्च किया गया था। पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद यह स्मार्ट सिटी 26,500 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैल जाएगी, जो लंदन के आकार का लगभग 17 गुना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *