March 14, 2026

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

नई दिल्ली , लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर लगभग 16 करोड़ मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में अपना भाग्य आजमाने के लिए 1,600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से 134 महिला और 1,491 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं।

ऐसे में वोटर टर्नआउट ऐप की मानें तो 11 बजे 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 25 प्रतिशत रहा है। जबकि, सबसे ज्यादा मतदान इस समय तक बंगाल में 33.56 प्रतिशत हुई है। लक्षद्वीप में वोटिंग की रफ्तार सबसे धीमी है और यहां 11 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज की गई है।

बता दें कि इस चरण के मतदान के पूर्ण होने के बाद देश के नौ केंद्रीय मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसके साथ ही बता दें कि इस लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *