September 20, 2026

रफी मार्ग से कर्तव्य पथ, जनपथ, मान सिंह रोड पर गाड़ियों को पार करने की अनुमति नहीं

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारू संचालन के लिए यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारू संचालन के लिए यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर बुधवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसके मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लालकिला मैदान की ओर बढ़ेगी। सुबह साढ़े 9 बजे राष्ट्रीय समर स्मारक, इंडिया गेट पर संबंधित समारोह होगा। परेड मार्ग पर व्यापक यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध होंगे। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर और लाल किला पहुंचेगी।

कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक बुधवार शाम 6 बजे से किसी भी गाड़ी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। परेड खत्म होने तक पाबंदियां लागू रहेंगी। ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि बुधवार रात 10 बजे से परेड खत्म होने तक रफी मार्ग से कर्तव्य पथ, जनपथ, मान सिंह रोड पर गाड़ियों को पार करने की अनुमति नहीं है। उसमें कहा गया है कि सी-हेक्सागन-इंडिया गेट गुरुवार सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। इसमें कहा गया है कि गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की स्थिति के आधार पर ही यातायात को पार की अनुमति दी जाएगी। ट्रैफिक एडवाइजरी में वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं जिनका वाहन चालक पालन कर सकते हैं।

ट्रैफिक एडवाइजरी में वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं जिनका वाहन चालक पालन कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि पैराग्लाइडर, पैरामोटर, मानवरहित हवाई यान (ड्रोन), अत्यंत हल्के यान, रिमोट संचालित यान, हॉट एयर बलून, छोटे आकार के यान, क्वाडकॉप्टर (चार रोटार वाला मानवरहित हेलीकॉप्टर) या विमान से पैरा जंपिंग जैसी गैर पारंपरिक उड़ान गतिविधियां 15 फरवरी तक प्रतिबंधित हैं। गुरुवार रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक किसी भी भारी परिवहन/हल्के मालवाहक वाहनों को अन्य राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी रात 8 बजे से 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन की पार्किंग में वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं है। सभी को सार्वजनिक परिवहन वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। यात्रियों के उपयोग के लिए पिक-अप और ड्रॉप वाहन रेलवे स्टेशनों के बाहर उपलब्ध रहेंगे।

वहीं इसी बीच दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो ने गाइडलाइन जारी कर दी है। दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड देखने कर्तव्य पथ जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए अपनी सेवाएं सभी मार्ग पर तड़के 4 बजे से ही शुरू कर देगी। दिल्ली मेट्रो परिवहन निगम (DMRC) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी और इसके बाद पूरे दिन सामान्य सेवा रहेगी।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट होंगे, उन्हें स्टेशनों पर सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने पर कूपन जारी किए जाएंगे जो कर्तव्य पथ पर पहुंचने के लिए केवल केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए मान्य होंगे। यही कूपन इन दोनों स्टेशन के रास्ते वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होंगे।

अधिकारियों ने आगे कहा कि जिन यात्रियों को निमंत्रण कार्ड पर 1 से 9 और वी1 और वी2 संख्या के इन्क्लोजर में सीट चिह्नित की गई है उन्हें उद्योग भवन स्टेशन पर उतरना चाहिए। डीएमआरसी ने कहा, ‘‘इसी प्रकार, 10 से 24 और वीएन इन्क्लोजर में चिह्नित (निमंत्रण कार्ड के साथ) सीट के लिए लोगों को केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर उतरने की सलाह दी जाती है। यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए ट्रेन के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी ताकि वे अपने इनक्लोजर तक आसानी से पहुंचने के लिए निर्धारित स्टेशन पर उतरें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *