April 30, 2026

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष पर बोले ट्रंप, तनाव कम करो

भारत-पाक पर फिर दोहराई बात

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं से दोनों पड़ोसी देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच बात की। इसी दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का भी ज़िक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने इसे सफलतापूर्वक रुकवाया था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से थाईलैंड के साथ युद्ध रोकने के संबंध में बात की है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से भी बात की और युद्ध विराम तथा वर्तमान में जारी युद्ध को समाप्त करने का अनुरोध किया।

ट्रंप ने वेचायाचाई के साथ बातचीत को बहुत अच्छा बताया और कहा, कंबोडिया की तरह थाईलैंड भी तत्काल युद्धविराम और शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से बात करने के बाद, युद्धविराम, शांति और समृद्धि स्वाभाविक लगती है। हम जल्द ही देखेंगे!

ट्रंप ने कहा कि मैं एक जटिल स्थिति को सरल बनाने की कोशिश कर रहा हूं। इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन यह मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोका गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *