December 22, 2025

भारत-ओमान के बीच जल्द हो सकती है ट्रेड डील

नई दिल्ली, भारत और ओमान के बीच व्यापक व्यापार समझौते के लिए बातचीत पूरी हो गई है। भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत साल 2023 में शुरू हुई थी। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य हेबी माथेर हिशाम द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में बताया कि भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत पूरी हो गई है। अब भारत और ओमान के बीच जल्द ही ट्रेड डील साइन हो सकती है।

भारत के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में बताया कि भारत-ओमान के बीच ट्रेड डील पर बातचीत 2023 में शुरू हुई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। दरअसल कांग्रेस नेता हेबी माथेर हिशाम ने भारत की ट्रेड डील पर संसद में सवाल पूछा था, जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री जितिन ने बताया कि भारत और ओमान के बीच ट्रेड डील जल्द ही साइन हो सकती है। भारत और ओमान की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों देश एक-दूसरे के रणनीतिक साझेदार हैं। हमारे बीच 1955 से कूटनीतिक रिश्ते हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने अपने जवाब में ट्रेड डील साइन करने की तारीख का जिक्र नहीं किया।

केंद्रीय मंत्री जितिन ने बताया कि पिछले पांच सालों में भारत ने अपने व्यापारिक गठबंधन मजबूत किए हैं। हमने 5 बड़े देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता साइन किया है। वहीं, कई देशों के साथ नई डील पर बातचीत चल रही है। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हुई ट्रेड डील इस साल के आखिर तक लागू होने की संभावना है। इसके अलावा भारत श्रीलंका, पेरू, न्यूजीलैंड और अमेरिका के साथ कई ट्रेड डील पर बातचीत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *