मोदी कैबिनेट में इस बार 69 सांसदों को मंत्री बनाया गया
सरकार के दूसरे कार्यकाल में जिन नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली थी, उनको बाहर कर दिया गया
नई दिल्ली , नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ वह पंडित नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी कैबिनेट में इस बार 69 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इनमें ज्याादातर नए चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जिन नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली थी, उनको बाहर कर दिया गया है।
ऐसे 20 नेताओं का नाम सामने आया है, जिनका मोदी 3.0 कैबिनेट से पत्ता कट गया है। इन नेताओं का ना तो फोन किया गया और ना ही ये मोदी आवास पर हुई मीटिंग में शामिल हुए। इनमें से कुछ नेता तो ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव जीता था।
मौजूदा और पूर्व मंत्री जिन्हें नहीं मिली जगह
कैबिनेट
- नारायण राणे (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
- अनुराग ठाकुर (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
- पुरुषोत्तम रूपाला (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
- अर्जुन मुंडा (चुनाव हार गए)
- स्मृति ईरानी (चुनाव हार गईं)
- आर के सिंह (चुनाव हार गए)
- महेंद्र नाथ पांडेय (चुनाव हार गए)
राज्य मंत्री
- अश्विनी कुमार चौबे (चुनाव नहीं लड़े)
- वी के सिंह (चुनाव नहीं लड़े)
- साध्वी निरंजन ज्योति (चुनाव हार गईं)
- संजीव बालियान (चुनाव हार गए)
- राजीव चंद्रशेखर(चुनाव हार गए)
- दर्शना जरदोश (टिकट नहीं मिला)
- वी मुरलीधरन (चुनाव हार गए)
- मीनाक्षी लेखी (टिकट नहीं मिला)
- देवूसिंह चौहान (चुनाव जीते पर जगह नहीं)
